शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीजा स्टील (Visa Steel) ने सनकोक एनर्जी (Suncoke Energy) से मिलाया हाथ

वीजा स्टील (Visa Steel) और सनकोक एनर्जी (Suncoke Energy) ने एक संयुक्त उपक्रम (JV) बनाया है।

इस संयुक्त उपक्रम का नाम वीसा सनकोक (visa Suncoke) होगा। इसमें वीजा स्टील की 51% और सनकोक एनर्जी की 49% की हिस्सेदारी होगी। सनकोक एनर्जी 49% हिस्सेदारी के लिए 368 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसकी स्थापना प्रति वर्ष 400,000 मीट्रिक टन हीट रिकवरी कोक संयंत्र की स्थापना के लिए की गयी है।
कंपनी की यह खबर सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है, इसलिए इस खबर का असर कल मगलवार को कंपनी के शेयर भाव पर दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के कारोबार में गिरावट का रुख रहा। कंपनी का शेयर 1.14% के नुकसान के साथ 43.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!