शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टराइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) ने बायो-एक्सेल (Bio-XCell) से मिलाया हाथ

स्टराइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) ने मलेशिया की कंपनी के साथ करार किया है।
स्टराइड्स आर्कोलैब की सब्सीडियरी एजिला बायोटेक (Agila Biotech) ने मलेशियाई कंपनी बायो-एक्सेल (Bio-XCell) के साथ जैव प्रौद्योगिकी (Biotech) उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए समझौता किया है।
यह निर्माण और लीज समझौता 34.4 करोड़ डॉलर में किया गया है। इस समझौते के तहत बायो-एक्सेल निर्माण संबंधी कार्यों के लिए लगभग 22 मिलियन डॉलर, जबकि एजिला बायोटेक बाकी उपकरणों और परियोजना से संबंधित सेवाओं के लिए लगभग 13-15 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 876 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1:20 बजे 1% के नुकसान के साथ यह 878 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख