शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को 3जी मामले में राहत

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को 3जी सेवा जारी रखने की अनुमति दी है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने दूरसंचार विभाग (DoT) के उस आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें भारती एयरटेल के सात क्षेत्रों में 3जी सेवाओं पर रोक लगायी गयी थी। गौरतलब है कि इन क्षेत्रों में कंपनी के पास स्पेक्ट्रम नहीं है।
दूरसंचार विभाग ने कंपनी की 3जी सेवा पर रोक लगाने के साथ-साथ लाइसेंस के नियमों के उल्लंघन की वजह से कंपनी पर 350 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था। न्यायालय ने अपने फैसले में जुर्माने पर भी रोक लगाते हुए कंपनी को जुर्माने की रकम को अलग बैंक खाते में रखने का आदेश दिया है। 
आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 4.42% के नुकसान के साथ 294.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख