शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा (Mahindra) का ट्रैक्टर उत्पादन बंद रखने का फैसला

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने कुछ ट्रैक्टर निर्माण संयंत्रों में उत्पादन बंद रखने का फैसला किया है।
कंपनी ने बाजार में ट्रैक्टरों की माँग और बिक्री को बनाये रखने के लिए यह कदम उठाया है।
कंपनी ने 24 मार्च 2013 से 31 मार्च 2013 तक कंपनी के जयपुर स्थित ट्रैक्टर संयत्र में पाँच दिन और रूद्रपुर संयंत्र में दो दिनों के लिए उत्पादन बंद रखने का कदम उठाया है। 
कंपनी प्रबंधन के मुताबिक ट्रैक्टरों का उत्पादन बंद किये जाने से बाजार में ट्रैक्टरों की कमी नहीं होगी, क्योंकि बाजार माँग को पूरा करने के लिए पर्याप्त सँख्या में स्टॉक मौजूद है। 
कंपनी की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है, इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 3.45% के नुकसान के साथ 881.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख