शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीई शिपिंग (GE Shipping) : जहाज बेचने के लिए करार

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी (Great Eastern Shipping Company) ने अपना जनरल पर्पस (GP) प्रॉडक्ट बेचने के लिए समझौता किया है।
इस समझौते के तहत कंपनी अपने जग परवार (Jag Parwar) जहाज को बेचेगी।
कंपनी के 29,900 डीडब्लूटी क्षमता के इस जलपोत का निर्माण 1988 में किया गया था। कंपनी के मुताबिक इसे कारोबारी साल 2014 की पहली तिमाही में पूरी तरह से खरीददार को सौंप दिया जायेगा। 
वर्तमान में कंपनी के बेड़े में 33 पोत हैं, जिनमें 23 टैंकर्स और 10 ड्राई बल्क कैरियर शामिल हैं।
आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 0.02% की बढ़त के साथ 229.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख