शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) करेगा 4050 करोड़ रुपये का निवेश

ऑयल ऐँड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil & Natural Gas Corporation) ने 3 नये गैस भंडार की खोज की है।
कंपनी ने वेस्टर्न ऑफशोर स्थित कुछ उपक्रमों के विकास के लिए 4050 करोड़ रुपये निवेश करने का निर्णय लिया है। 
कंपनी ने आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के वेस्ट गोदावरी पीएमएल ब्लॉक के केजी ओनलैंड बेसिन, केजी शेलो ऑफशोर बेसिन के एनईएलपी ब्लॉक और त्रिपुरा राज्य के गलतल्ला डोम एक्सटेंशन में 3 गैस भंडार की खोज की है। 
शेयर बाजार में आज कंपनी के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 304.40 रुपये तक चढ़ गया। लेकिन शुरुआती के कारोबार में ही यह बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। आज के कारोबार में यह 294.30 रुपये तक नीचे चला गया। आखिरकार बीएसई में यह 1.34% की गिरावट के साथ 297.10 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख