शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 2080 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो लिमिटेड (Larsen & Toubro Ltd) को फरवरी और मार्च 2013 में कई नये ठेके हासिल हुए हैं।
ये ठेके 2080 करोड़ रुपये के हैं। 
कंपनी की सब्सीडियरी एलएंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) के निर्माण विभाग को 1385 करोड़ रुपये के ठेके उत्तर भारत के शहरों में आवासीय भवन निर्माण के लिए मिले हैं। कंपनी के पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को 585 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। वहीं, वाटर ऐंड सोलर ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कारोबार से संबंधी 110 करोड़ रुपये के ठेके भी हासिल हुए हैं।
शेयर बाजार में आज कंपनी के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1455 रुपये तक चढ़ गया। लेकिन शुरुआती के कारोबार में ही यह बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में यह फिर से सँभल कर हरे निशान पर चला गया। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटों में यह लाल निशान पर चला गया और यह 1390.05 रुपये तक नीचे चला गया। आखिरकार बीएसई में यह 2.85% की गिरावट के साथ 1396.60 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख