शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddy's Lab) का नॉर्डियोन (Nordion) से विवाद सुलझा

डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) ने नॉर्डियोन इंक (Nordion Inc) के साथ विवाद को निपटा दिया है। 
कंपनी को हर्जाने के तौर पर नॉर्डियोन इंक से 22.5 मिलियन डॉलर के नकद भुगतान राशि की प्राप्ति हो गयी है। पहले कंपनी का नाम एमडीएस इंक (MDS Inc) था।
गौरतलब है कि 2009 में डॉ रेड्डीज के अनुबंध अनुसंधान संगठन के रूप में नॉर्डियॉन ने कंपनी के प्रयोगशाला सेवा समझौते का उल्लंघन किया था। यह मामला अमेरिकी जिला न्यायालय में काफी समय से लंबित था। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है, इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 0.90% की कमजोरी के साथ 1,751.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख