शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीएमआर समूह (GMR Group) : वरोरा बिजली इकाई की कमिशनिंग शुरू

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) की सब्सीडियरी कंपनी ने वरोरा संयंत्र से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है। 
जीएमआर की सब्सीडियरी जीएमआर एमको एनर्जी (GMR Emco Energy) ने वरोरा संयंत्र की 300मेगावाट इकाई की कमिशनिंग शुरू कर दी है।
जीएमआर समूह ने वरोरा स्थित  2X300 मेगावाट कोयला आधारित बिजली परियोजना की स्थापना की है।
यह समूह की पहली कोयला आधारित बिजली उत्पादन परियोजना है।
शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 0.25% की कमजोरी के साथ 19.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख