शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) का पहला ओटीसी (OTC) उत्पाद बाजार में पेश

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) ने अपना पहला ओटीसी (OTC) उत्पाद बाजार में उतारा है।

एजेनेस (EZENUS) एक यूनिक चिकित्सीय पोषण उत्पाद है जो कि पूरी तरह से सुरक्षित, शून्य कैलोरी से युक्त, नॉन अडैक्टिव हर्बल कैंडी है, जिसका इस्तेमाल अत्यधिक तनाव को कम करने के लिए किया जाता है। 
तनाव-मुक्ति के लिए यह विश्व का पहला उत्पाद है, जिसे कैंडी के रूप में तैयार किया गया है, जो कि मधुमेह मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
एजेनेस जीवनशैली मे बदलाव किये बगैर शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक स्तर पर सुधार कर तीस दिनों के भीतर 60% से अधिक तनाव को कम करता है।
यह उत्पाद सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 253.90 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1:49 बजे 2.02% की बढ़त के साथ यह 247.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख