शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैर्न इंडिया (Cairn India) : राजस्थान ब्लॉक से गैस बिक्री प्रारंभ

कैर्न इंडिया (Cairn India) ने राजस्थान ब्लॉक से गैस की बिक्री शुरू कर दी है।
कैर्न इंडिया और ओएनजीसी (ONGC) के संयुक्त उपक्रम (JV) ने राजस्थान ब्लॉक के बारमेड़ बेसिन से गैस की व्यावसायिक बिक्री प्रारंभ कर दी है।
ओएनजीसी की इस गैस परियोजना में 30% की हिस्सेदारी है।
इस परियोजना के तहत प्रतिदिन 5 मिलियन एमएमएससीएफ गैस के उत्पादन की योजना है।
वर्तमान में इस ब्लॉक के राजेश्वरी दीप और मंगला एंड भाग्यम क्षेत्रों से प्रतिदिन 30 एमएमएससीएफ गैस का उत्पादन हो रहा है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 2:33 बजे 1.53% की बढ़त के साथ यह 281.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!