शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आशियाना हाउसिंग (Ashiana Housing) : राजस्थान में की भूमि अधिग्रहित

आशियाना हाउसिंग (Ashiana Housing) ने राजस्थान के जिला जोधपुर में तहसील पाल में 8.56 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है।
यह भूमि खेतिहर थी, इसे राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग ने अब नॉन रेजिडेंशियल के रूप में मंजूरी दे दी है। कंपनी शेयर बेसिस पर हाउसिंग प्रोजेक्ट प्रारंभ कर करीब 5.25 लाख वर्ग फीट भूमि की बिक्री करेगी।
भूमि अधिग्रहण की खबर शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है, इसलिए खबर की प्रतिक्रिया कल कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। हालाँकि आज शेयर बाजार में आशियाना हाउसिंग के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बीएसई में कंपनी के शेयर भाव 0.18% की गिरावट के साथ 250 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले यह 251.90 रुपये तक चढ़ गया था। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!