शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) का एनएचएआई (NHAI) से करार

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स (IRB Infrastructure Developers) की सब्सीडियरी आईआरबी वेस्टकोस्ट टोलवे (IRB Westcoast Tollway) ने एनएचएआई (NHAI) के साथ एक कंसेशन करार किया है।
इसके तहत कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग 17 पर गोवा-कर्नाटक सीमा पर 4 लेन का सड़क निर्माण का कार्य करेगी। डीबीएफओटी आधारित इस परियोजना की अनुमानित लागत 2600 करोड़ रुपये है। इस निर्माण कार्य को 910 दिनों की अवधि में पूरा करना है। इस परियोजना के कंसेशन की अवधि 28 साल है। 
शेयर बाजार में आज आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर भाव में मजबूती रही। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर गिरावट से उबर कर हरे निशान पर चला गया और कारोबार के अंतिम घंटे में यह 114 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में यह 1.39% की मजबूती के साथ 113.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!