शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीआरएफ (TRF) को 360.47 करोड़ रुपये का ठेका

टीआरएफ (TRF) को नया ठेका हासिल हुआ है।
यह ठेका 360.47 करोड़ रुपये का है।
कंपनी को नबीनगर पावर जनरेटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से कोल हैंडलिंग प्लांट का ठेका मिला है। नबीनगर पावर जनरेटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एनटीपीसी और बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी दोनों का संयुक्त उपक्रम है।
ठेका मिलने की खबर गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इस खबर का असर सोमवार को कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगा। हालाँकि गुरुवार को शेयर बाजार में टीआरएफ के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बीएसई में कल के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 134 रुपये तक नीचे फिसल गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। हालाँकि बाद में इसकी गिरावट में कमी आयी और यह सँभलकर हरे निशान पर चला गया और 148.95 रुपये तक चढ़ गया। आखिरकार बीएसई में 6.30% की तेजी के साथ 145 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख