शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीक्यूई (DQE) ने किये लाइसेंस समझौते

एनिमेशन क्षेत्र की कंपनी डीक्यू इंटरटेनमेंट इंटरनेशनल (DQ Entertainment International) ने टीवी सीरीज ‘द जंगल बुक' (The Jungle Book) के लिए बड़े स्तर पर लाइसेंसिंग और बिक्री सौदे किये हैं।
कंपनी ने अमेरिका और कनाडा में द जंगल बुक की लांच के लिए वॉलमार्ट (Walmart) के साथ लाइसेंस समझौता किया है। 
अमेरिका में डीक्यू की एजेंट कंपनी एसएमसी इंटरटेनमेंट (SMC Entertainment) ने होम-वीडियो वितरण कंपनी फेज4 फिल्मस (Phase4 Films) के साथ मिल कर 12 लाइसेंस करार किये हैं, जिनमें बर्गर किंग वर्ल्डवाइड (Burger King Worldwide) के साथ लाइसेंसिंग सौदा भी शामिल है।
गुरूवार को कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 10.90 रुपये पर दिन के ऊपरी स्तर तक चढ़ गया।  यह 11.52% की बढ़त के साथ 10.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2013)  

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख