शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) : यूपीसीएल (UPCL) में हिस्सेदारी बेचेगी

भारत हेवी इलेक्ट्रीकल्स (BHEL) जल्द ही उडनगुडी पावर कॉर्पोरेशन (Udangudi Power Corporation) में  अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।
बीएचईएल ने तमिलनाडू इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड (TNEB) के साथ मिल कर नवंबर 2008 में उडनगुड़ी बिजली परियोजना के लिए उडनगुडी पावर कॉर्पोरेशन नाम से एक संयुक्त उपक्रम (JV) बनाया था।
साल 2010 में तमिलनाडू इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड की पुनर्रचना के बाद इसकी हिस्सेदारी तमिलनाडू जेनरेशन ऐंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (Tamilnadu Generation & Distribution Corporation) को हस्तांतरित कर दी गयी।  
तमिलनाडू जेनरेशन ऐंड डिस्ट्रीब्यूशन ने उडनगुड़ी बिजली परियोजना को राज्य सरकार की योजना के तौर पर मान्यता देने की इच्छा जतायी है।
बीएचईएल बोर्ड निदेशकों और यूपीसीएल से उचित मंजूरी मिलने के बाद कंपनी यूपीसीएल में अपनी हिस्सेदारी तमिलनाडू जेनरेशन ऐंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन को बेच कर इस संयुक्त उपक्रम से बाहर निकल जायेगी।   
कंपनी की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती रही। यह 0.37% की बढ़त के साथ 176.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख