शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्वा लॉजिस्टिक्स (Aqua Logistics) : हांग कांग की कंपनियों में हिस्सेदारी बेचेगी

एक्वा लॉजिस्टिक्स (Aqua Logistics) जल्दी ही अपनी तीन अधिग्रहित कंपनियों में हिस्सेदारी बेचेगी।

कंपनी की हांग कांग स्थित सब्सीडियरी एक्वा लॉजिस्टिक्स एचके (Aqua Logistics HK) ने अधिग्रहित कंपनियों सीआईटी लॉजिस्टिक्स (CIT Logistics), टीएजी लॉजिस्टिक्स (TAG Logistics) और एजीआई लॉजिस्टिक्स (AGI Logistics) में हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगातार कमजोरी की वजह से कंपनी ने इन अधिग्रहित कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया है।
यह बिक्री 1 अप्रैल 2013 से प्रभावी होगी, जिसके लिए खरीदारों  से बातचीत की प्रक्रिया चल रही है। 
कंपनी की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा और यह 2.60 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसके 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। यह 3.30% के नुकसान के साथ 2.64 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!