शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) : एनएचएसटी (NHST) में बेचेगी हिस्सेदारी

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने एनईसी एचसीएल सिस्टम टेक्नोलॉजीज (NEC HCL System Technologies) में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। 
कंपनी एनएचएसटी (NHST) में अपनी 49% हिस्सेदारी बेचेगी।
दरअसल यह एचसीएल टेक और एनईसी कॉर्पोरेशन (NEC Corporation) की संयुक्त उपक्रम (JV) कंपनी है। एनईसी 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर में यह हिस्सेदारी खरीदने के लिए तैयार हो गयी है।
गौरतलब है कि और एचसीएल ने एनईसी के साथ 2005 में संयुक्त उपक्रम बनाया था। 
कंपनी की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 2.69% की बढ़त के साथ 795.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!