शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (Sterlite Industries) के तूतीकोरिन संयंत्र पर प्रतिबंध

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (Sterlite Industries) के लिए खराब खबर आयी है।
तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Tamilnadu Pollution Control Board) ने कंपनी के तूतीकोरिन स्थित ताँबा संयंत्र से बंद करने का आदेश दिया है। बोर्ड ने यह फैसला संयंत्र से हानिकारक गैस रिसाव के बाद लिया है।  
मीडिया सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने संयंत्र बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  
गैस रिसाव की वजह से स्थानीय लोगों में आँखों में जलन, साँस लेने में दिक्कत और गला सूखने जैसी शिकायतें आ रही थी। हालाँकि इससे पहले कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संयंत्र से हानिकारक गैस रिसाव को नकारते हुए संयंत्र को पूरी तरह से पर्यावरणीय सुरक्षा मानकों पर आधारित बताया। कंपनी ने इस विज्ञप्ति में सामान्य जन को ऐसी किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की थी।
कंपनी की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही कंपनी के शेयर भाव पर दिखायी देगा। हालाँकि गुरुवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 2.91% की बढ़त के साथ 93.80 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख