शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 5689 करोड़ रुपये का ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (Rajasthan Rajya Vidyut Utpadan Nigam) की ओर से एक ठेका मिला है।
यह ठेका 5689 करोड़ रुपये का है।
इस ठेके के तहत कंपनी को 2 x 660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना पर काम करना है, जिसके अंतर्गत दो 660 मेगावाट कोयला थर्मल इकाईयों के निर्माण, प्रॉक्यूरमेंट, डिजाइनिंग, उत्पादन, आपूर्ति, जाँच, कमिशनिंग और इंजीनयरिंग का जिम्मा सौंपा गया है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 1,404 रुपये पर दिन के ऊपरी स्तर पर पहुँच गया। सुबह 11:44 बजे 2.35% की बढ़त के साथ यह 1,397 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख