शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की मार्च महीने की बिक्री 11% बढ़ी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने मार्च 2013 में 51,904 वाहन बेचें हैं।
मार्च 2012 में कंपनी ने 46,919 वाहन बेचे थे। इस तरह माह-दर-माह आधार पर कंपनी की बिक्री में 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
मार्च 2013 में कंपनी की घरेलू बिक्री भी 11% बढ़ कर 49225 हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 44260 रही थी।
कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री 13% बढ़ कर 25847 हो गयी है, जो कि मार्च 2012 में 22961 रही थी, लेकिन इस दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री 5089 से घट कर 4831 रह गयी है।
मार्च 2012 में कंपनी का कुल निर्यात मामूली बढ़ कर 2679 हो गया है। मार्च 2012 में कंपनी का निर्यात 2659 रहा था।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 1.29% के नुकसान के साथ 850 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!