दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की मार्च महीने की बिक्री में 28% की गिरावट दर्ज हुई है।
कंपनी ने मार्च 2013 में 72,712 वाहन बेचें, जबकि मार्च 2012 में 1,00,414 वाहन बेचें गये।
कंपनी की पैसेंजर वाहनों की घरेलू बिक्री भी 67% घट कर 12,347 दर्ज हुई है। जो कि मार्च 2012 में 36,984 रही थी।
कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 2% घट कर 56,813 हो गयी। पिछले साल मार्च में कंपनी ने 58,063 व्यावसायिक वाहन बेचें थे।
मार्च 2013 में कंपनी ने 8903 नैनो/इंडिगो गाड़ियों की बिक्री की। इस दौरान 3444 सूमो/सफारी/अरीवा गाड़ियाँ बेची गयीं।
निर्यात के मोर्चे पर भी मार्च 2013 में कंपनी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 3552 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल मार्च के 5367 के मुकाबले 34% कम है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 2:08 बजे 0.98% की कमजोरी के साथ यह 262.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2013)
Add comment