शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने आरकॉम (RCom) से मिलाया हाथ

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के साथ एक करार किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सीडियरी रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) ने अपनी 4जी सेवाओं के लिए आरकॉम (RCom) के साथ 1200 करोड़ रुपये का समझौता किया है।
इस समझौते के तहत रिलायंस जियो इन्फोकॉम  देश भर में 1,20,000 किलोमीट तक फैले आरकॉम के फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क का इस्तेमाल अपनी 4जी सेवाओं के विस्तार के लिए करेगी।
बीएसई में कंपनी की यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 2.03% की बढ़त के साथ 793.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख