शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री मामूली घटी

मार्च 2013 में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री घट कर 14,020 रह गयी है।

साल दर साल कंपनी की बिक्री में 2% की गिरावट आयी है। पिछले साल मार्च 2012 में कंपनी की कुल बिक्री 14,266 रही थी।
कमर्शियल वाहनों की बिक्री भी 20% घट कर 9695 रह गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 12,055 दर्ज हुई थी। 
अप्रैल-मार्च तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री में 12% का इजाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री बढ़ कर 114,612 हो गयी है, जबकि अप्रैल-मार्च तिमाही 2012 में इसकी बिक्री 101,990 रही है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 12:06 बजे 0.67% की बढ़त के साथ यह 22.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!