शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अडानी पावर (Adani Power) को राहत, शेयर उछला

अडानी पावर (Adani Power) की बिजली की दरें बढ़ाने की अर्जी को मंजूरी मिल गयी है।
केंद्रीय बिजली नियामक आयोग (CERC) ने कंपनी के गुजरात स्थित मुंद्रा बिजली संयंत्र से आपूर्ति की जाने वाली बिजली की दरों में बढ़ोतरी की अर्जी स्वीकार कर ली है।
सीईआरसी ने कंपनी को मुआवजा राशि मुहैया कराने लिए एक समिति का गठन करने का भी निर्देश दिया है। इस समिति का गठन एक सप्ताह के भीतर किया जाना है। 
गौरतलब है कि कंपनी ने संयंत्र के लिए इंडोनेशिया से आयातित कोयले की कीमतों में वृद्धि की वजह से बिजली की दरों में वृद्धि का फैसला लिया था। इस संयंत्र से गुजरात और हरियाणा में बिजली की आपूर्ति की जाती है, लेकिन बिजली मूल्यवृद्धि के मामले में इन राज्य सरकारों से निराशा हाथ लगने के बाद कंपनी ने आईसीआरसी का रूख किया।
इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। दोपहर 1:07 बजे 11.99% की मजबूती के साथ यह 49.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख