शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) : बिजली परियोजना का संचालन शुरू

रिलायंस पावर (Reliance Power) की सासन अल्ट्रा पावर संयंत्र से उत्पादन शुरू हो गया है। 
कंपनी की कुल 3960 मेगावाट क्षमता की परियोजना की पहली 660 मेगावाट इकाई से उत्पादन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है। 
कंपनी पहले ही मोहर और मोहर-अमलोहरी कोयला खदानों में कमिशनिंग शुरू कर चुकी है और छत्रसाल कोयला ब्लॉक को इस परियोजना के तहत वन विभाग से मंजूरी मिल चुकी है।
गौरतलब है कि इस परियोजना से उत्पन्न बिजली को सात राज्यों की 14 बिजली वितरण कंपनियों को बेचा जायेगा, जिससे देश के लगभग 35 करोड़ लोगों को फायदा पहुँचेगा। सासन अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना लगभग 23,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ देश की सबसे लंबी इंटेग्रेटेड बिजली योजना है। 
इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 66.80 रुपये पर दिन के ऊपरी स्तर तक चढ़ गया, लेकिन जल्द ही बढ़त गवाँ कर अपने शीर्ष स्तर से नीचे फिसला। अभी बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 1:48 बजे 2.57% के नुकसान के साथ यह 64.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख