शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को लगा झटका, शेयर टूटे

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के 3जी सेवा मामले पर लगे स्थगन आदेश को रद्द कर दिया है।
स्थगन आदेश रद्द होने से अब कंपनी को अपनी 3जी सेवाएँ बंद करनी होगी। इसके साथ ही कंपनी को दूरसंचार विभाग को 350 करोड़ रुपये का जुर्माना भी देना होगा। 
भारती एयरटेल, वोडाफोन (Vodafone) और आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) ने साथ मिल कर संयुक्त रूप से उन क्षेत्रों में भी 3जी सेवाएं मुहैया करा रही है, जिन क्षेत्रों में इन कंपनियों के पास लाइसेंस नहीं है। दूरसंचार विभाग ने इस मामले में तीनों कंपनियों को 3जी सेवाएँ बंद करने का निर्देश दिया था।
बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव बढ़त गँवा कर 272.20 रुपये पर दिन के निचले स्तर तक लुढ़क गया। यह 2.46% के नुकसान के साथ 273.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख