शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 2004 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Lasen & Toubro) को मार्च 2013 में कई ठेके मिले हैं।

कंपनी को बीते महीने 2004 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
कंपनी की सब्सीडियरी एलऐंडटी कंस्ट्रक्शंस (L&T Constructions) को 1070 करोड़ रुपये का ठेका रिहायशी अपार्टमेंटों के निर्माण के लिए मिला है।
बिजली ट्रांसमिशन और वितरण विभाग को 289 करोड़ रुपये का ठेका 400 और 200 किलोवाट की ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए मिला है।
कंपनी को 347 करोड़ रुपये के ठेके देश भर में जल आपूर्ति और सीवरेज योजनाओं के लिए दिये गये हैं।
कंपनी के पास 198 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ठेके भी हैं। 
बीएसई में कंपनी के शेयर  भाव में गिरावट का रुख है। हालाँकि इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा, लेकिन जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया। सुबह 11:48 बजे 0.79% की कमजोरी के साथ यह 1,350.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख