शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) का मुनाफा घट कर 6485 करोड़ रुपये

बीएचईएल (BHEL) ने कारोबारी साल 2012-13 के  प्रॉविजनल नतीजे घोषित किये हैं। 

इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 8% घट कर 6485 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 7040 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान कंपनी का ऑर्डर फ्लो 43% बढ़ कर 31,528 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते कारोबारी वर्ष यह 22,096 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। लेकिन पिछले साल की तुलना में इस साल कंपनी की प्रति शेयर आमदनी 28 रुपये 76 पैसे से घट कर 26 रुपये 50 पैसे रह गयी है। कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का कारोबार मामूली बढ़ कर 50,015 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि कारोबारी साल 2011-12 में यह 49,510 करोड़ रुपये रहा था। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 184.35 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 2:55 बजे 2.36% की बढ़त के साथ यह 181.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!