शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को 35.04 करोड़ रुपये का ठेका

आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी (IL&FS Engineering and Construction Company) को एक ठेका मिला है। 
यह ठेका 35.04 करोड़ रुपये का है।
कंपनी को यह ठेका चारमीनार रोबो पार्क लिमिटेड (Charminar Robo Park Ltd) की ओर से एकीकृत बहुस्तरीय कार पार्किंग के निर्माण के लिए मिला है। चारमीनार रोबो पार्क लिमिटेड यानी फ्यूचरएज कंसोर्टियम द्वारा गठित एक एसपीए कंपनी। 
शेयर बाजार में कंपनी का शेयर सपाट रहा। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 42.50 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि बाद में इसकी तेजी में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में कंपनी का शेयर 40.55 रुपये पर एकदम सपाट बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!