शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एडुकॉम्प (Educomp) ने इंडियाकैन (Indiacan) में बेची हिस्सेदारी

एडुकॉम्प सॉल्यूशंस (Educomp Solutions) अपने व्यावसायिक प्रशिक्षण कारोबार से बाहर निकल गयी है। 
कंपनी ने इंडियाकैन (Indiacan) में अपनी 50% हिस्सेदारी पियर्सन (Pierson) को बेच दी है। 
गौरतलब है कि भारतीय बाजार में व्यावासायिक प्रशिक्षण देने के लिए एडुकॉम्प और पियर्सन ने 2009 में एक संयुक्त उपक्रम (JV) समझौता किया था।
इस संयुक्त उपक्रम के तहत कंपनियों ने इंडियाकैन की स्थापना की थी, जिसमें दोनों कंपनियों की 50%-50% की हिस्सेदारी थी। 
कंपनी की यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है, इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बीएसई में आज कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 3.99% के नुकसान के साथ 57.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख