शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) की बिक्री 29% बढ़ी

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील (Tata Steel) का उत्पादन बढ़ कर 22.9 लाख टन हो गया है। 
बीते वर्ष की समान तिमाही में यह 18.3 लाख टन दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के कच्चा इस्पात उत्पादन में 26% की वृद्धि हुई है।
जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के बिक्री योग्य इस्पात का उत्पादन 27% बढ़ कर 22.6 लाख टन हो गयी है, जो की पिछले साल की समान अवधि में 17.7 लाख टन रही थी।
इस अवधि में कंपनी की बिक्री 29% बढ़ कर 22.8 लाख टन दर्ज हुई है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 17.7 लाख टन रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11:18 बजे 0.28% की बढ़त के साथ यह 305.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख