शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) को 630 करोड़ रुपये के ठेके

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) ने कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में कई ठेके हासिल हुए हैं।

ये ठेके कुल 630 करोड़ रुपये के हैं।
कंपनी के पावर ट्रांसमिशन कारोबार को 430 करोड़ रुपये ठेके मिले, जबकि टेलीकॉम कारोबार को 200 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए। कंपनी को यह ठेके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले हैं। 
शेयर बाजार में स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। इस खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 26.10 रुपये तक उछल गया। हालाँकि बाद में इसकी बढ़त में कमी आयी। आखिरकार बीएसई में यह 5.71% की मजबूती के साथ 25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख