शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसपीएमएल इन्फ्रा (SPML Infra) को 447.94 करोड़ रुपये के ठेके

एसपीएमएल इन्फ्रा (SPML Infra) को नये ठेके हासिल हुए हैं। यह ठेके 447.94 करोड़ रुपये के हैं।
कंपनी को राजस्थान के विभिन्न गाँवों में पानी की आपूर्ति के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 417.79 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके अलावा ग्वालियर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से ट्रंक सीवर स्थापित करने के लिए 30.15 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।
ठेका मिलने की खबर गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया शुक्रवार को ही कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 3.22% की कमजोरी के साथ 43.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख