शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने हेलिकोनिया (Heliconia) से किया करार

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने हेलिकोनिया (Heliconia) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। 

इस समझौते के तहत बैंक हेलिकोनिया को 648 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2 करोड़ शेयर जारी करेगा, जिससे बैंक को लगभग 1296 करोड़ रुपये की पूँजी प्राप्त होगी।
इस सौदे के पूरा हो जाने के बाद कोटक महिंद्रा बैंक में हेलिकोनिया की लगभग 2.6% की हिस्सेदारी होगी।
हेलिकोनिया सिंगापुर सरकार (GIC) की एक कंपनी है।
गौरतलब है कि बैंक के बोर्ड निदेशकों ने शेयर बिकवाली संबंधी समझौते को मंजूरी दे दी है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 01:30 बजे 1.16% की बढ़त के साथ यह 636 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख