शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीसीबी (DCB) के मुनाफे में शानदार इजाफा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में डेवलपमेंट क्रेडिट बैंक लिमिटेड (Development Credit Bank Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 34 करोड़ रुपये हो गया है।
जो कि गत वर्ष की समान अवधि में 17 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 100% की वृद्धि हुई है। जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में बैंक की कुल आय 35.3% बढ़कर 115 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष की इसी तिमाही में यह 85 करोड़ रुपये थी। 
अगर सालाना नतीजों की बात करें, तो कारोबार साल 2012-13 में बैंक का मुनाफा 85.45% बढ़ कर 102 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 55 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक की कुल आय 22.3% बढ़कर 401 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि गत वर्ष में यह 328 करोड़ रुपये थी।
शेयर बाजार में डीसीबी के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। नतीजे की खबर के बाद बीएसई में बैंक का शेयर गिरावट से उबर कर हरे निशान पर चला गया और 45.45 रुपये तक चढ़ गया। आखिरकार बीएसई में बैंक का शेयर 1.04% की मजबूती के साथ 43.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!