शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में उतारी दवा

दवा निर्माता कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में अपनी नयी दवा पेश की है। 
कंपनी की सब्सीडियरी ल्युपिन फार्मास्युटिकल्स (Lupin Pharmaceuticals) ने अपनी गर्भनिरोधक दवा डेसी (Daysee) की 0.15 एमजी/0.03 एमजी गोलियों को बाजार में उतारा है।
गौरतलब है कि कंपनी की इस दवा को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन से पहले ही अंतिम मंजूरी मिल चुकी है।
यह सीजनिक (Seasonique) की जेनेरिक दवा है, जिसका इस्तेमाल महिलाओं में गर्भावस्था रोकने के लिए किया जाता है।  
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। आज शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 661.90 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। यह 2.29% की मजबूती के साथ 659.65 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख