शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) : एलऐंडटी कोमात्शू (LTK) में हिस्सेदारी खरीदेगी

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को एलऐंडटी कोमात्शू (LTK) में हिस्सेदारी खरीदेने के लिए मंजूरी मिल गयी है।
सीसीआई (CCI) से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी जल्द ही एलऐंडटी कोमात्शू में 50% की हिस्सेदारी खरीदेगी। 
इस सौदे के बाद एलटीके, एलऐंडटी की सब्सीडियरी कंपनी बन जायेगी।
गौरतलब है कि कोमात्शू एशिया ऐंड पैसिफिक (Komatsu Asia & Pacific) कंपनी द्वारा संचालित एलटीके जापान की कोमात्शू (Komatsu) की सब्सीडियरी कंपनी है। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 1.31% के नुकसान के साथ 1,359.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख