शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) : मिनी ट्रैक्टर उस्ताद (Ustad) बाजार में पेश

ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) ने भारतीय बाजार में अपना नया उत्पाद लांच किया है।

ग्रीव्स कॉटन की सब्सीडियरी कंपनी ग्रीव्स फार्म इक्विप्मेंट (Greaves Farm Equipment) ने अपना पहला मिनी ट्रैक्टर उस्ताद (Ustad) बाजार में उतारा है।
ग्रीव्स उस्ताद (Greaves Ustad) को 11-12 एचपी रेंज में पेश किया गया है। इस मिनी-उस्ताद ट्रैक्टर को ढुलाई, जमीन जोतने, बीज बोने, कीटनाशक छिड़काव जैसे बहुतायत कृषि कार्यों में इस्तेमाल के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। 
ग्रीव्स उस्ताद ट्रैक्टर में प्रति घंटे एक लीटर की कम डीजल खपत के साथ जी 600 डब्लू II इंजन लगा है। इसमें वाटरप्रूफ मैकेनिक्ली ब्रेक्स भी लगे हैं। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:52 बजे 0.07% की बढ़त के साथ यह 68.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख