शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) ने क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट (Queen's University Belfast) से मिलाया हाथ

इन्फोसिस (Infosys) ने क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट (Queen's University Belfast) के साथ एक समझौता किया है।
इस समझौते के तहत इन्फोसिस, क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट के सेंटर फॉर सिक्योर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज (Centre For Secure Information Technologies) के सहयोग से वैश्विक साइबर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए काम करेगी।
सीएसआईटी, यूके की सबसे बड़ी और लोकप्रिय यूनिवर्सिटी साइबर सुरक्षा अनुसंधान लैब है।
इस भागीदारी समझौते के तहत अनुसंधान, शिक्षा और व्यावसायीकरण मॉडल की स्थापना की जायेगी, जिसके तहत साइबर चुनौतियों से निपटने के समाधान निकाले जायेंगें।
इन्फोसिस और सीएसआईटी संयुक्त रूप से मालवेयर से निपटने, मोबाइल और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और वित्तीय बाजारों की निजी दिक्कतों जैसे विषयों पर काम करेंगे।  
तीन वर्षीय समझौते के तहत एक सीएसआईटी-इन्फोसिस साइबर लैब की स्थापना भी की जायेगी, जो कि कंपनियों और सूचना तकनीकी संस्थाओं के वैश्विक नेटवर्क का ही एक हिस्सा होगा। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 12:39 बजे 1.38% के नुकसान के साथ यह 2,301.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!