शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) को 132.95 करोड़ रुपये का ठेका

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार से एक ठेका मिला है।
यह ठेका 132.95 करोड़ रुपये का है। कंपनी को यह ठेका मुख्य अभियंता राम गंगा, सिचाई विभाग उत्तर प्रदेश सरकार, कानपुर से आमंत्रित बीड में केनल से संबंधित कारोबार के लिए प्राप्त हुआ है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में बढ़त रही। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 117 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि बाद में इसकी तेजी में कमी आयी। आखिरकार यह 0.62% की मजबूती के साथ 114.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख