शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को मिला ठेका, शेयर चढ़े

आईएलऐंडएफसी इंजीनियरिंग ऐंड कंस्ट्रक्शंस कंपनी (IL&FS Engineering and Construction Company) को एक ठेका मिला है।

यह ठेका 77.5 करोड़ रुपये का है।
इस ठेके के तहत कंपनी को गुड़गाँव के सेक्ट-15 में एक व्यावासायिक कॉम्प्लेक्स (सिग्नेचर III) के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है। इस परियोजना में तीन बेसमेंट शामिल हैं, जिसकी खासियत यह होगी कि यह अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त स्पेनिस आर्किटैक्चर रिकार्डो बॉफिल (Ricardo Boffil) द्वारा निर्मित इमारत की तरह ही डिजाइन की जायेगी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 43.95 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 3:15 बजे 5.24% की मजबती के साथ यह 42.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख