शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) को राहत

अमेरिकी अपील कोर्ट ने दवा निर्माता कंपनी ल्युपिन (Lupin) के पक्ष में फैसला सुनाया है। 
संघीय क्षेत्र की अमेरिकी अपील कोर्ट ने कंपनी के बायर एजी याज (Yaj) दवा के मामले में निचली अदालत के आदेश के खिलाफ कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया है।
कंपनी द्वारा की गयी पर फैसला सुनाते हुए अदालत ने अमेरिकी पेटेंट नंबर आरई-37,564 को अवैध करार दिया है।
कोर्ट द्वारा अपने पक्ष में फैसला सुनाये जाने के बाद कंपनी इस दवा के लिए अमेरिकी औषधि एवं प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी लिये जाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है और साथ ही इसकी बिक्री के लिए व्यवासायीकरण योजनाओं पर भी काम कर रही है।
गौरतलब है कि याज गोलियों का इस्तेमाल महिलाओं में गर्भावस्था को रोकने के लिए किया जाता है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाल में मजबूती का रुख रहा। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 679 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। यह 2.34% की मजबूती के साथ 673.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख