शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी (Ranbaxy) ने जापानी कंपनी से मिलाया हाथ

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) ने दायची सैंक्यो (Daiichi Sankyo) के साथ एक समझौता किया है। 
इस समझौते के तहत दोनों कंपनियाँ मिल कर ब्राजील में अपने कारोबार का विस्तार करेंगी।
रैनबैक्सी, दायची सैंक्यो की ब्राजील सब्सीडियरी कंपनी दायची सैंक्यो ब्रासिल फार्माक्यूटिका (Daiichi Sankyo Brasil Farmaceutica) को जेनेरिक बाजार में अपनी पहुँच बनाने में मदद करेगी, जबकि रैनबैक्सी की ब्राजीली सब्सीडियरी रैनबैक्सी फार्माक्यूटिका (Ranbaxy Farmaceutica) स्वतंत्र रूप से कंपनी के जेनेरिक उत्पादों को प्रसारित करेगी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 11:11 बजे 2.11% की बढ़त के साथ यह 454.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख