शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) : बिजली परियोजना के लिए करार, शेयर चढ़े

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत कंपनी ने आंध्र प्रदेश बिजली वितरण कंपनियों के साथ नेल्लौर में अपने 1320 मेगावाट बिजली संयंत्र के लिए बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
यह समझौता कंपनी की सब्सीडियरी थर्मल पावरटेक कॉर्पोरेशन इंडिया (Thermal Powertech Corporation India) द्वारा 25 वर्षों की अवधि के लिए किया गया है।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के केंद्रीय, पूर्वी, दक्षिणी और उत्तरी बिजली वितरण कंपनियों से बिजली की आपूर्ति की जायेगी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 78.60 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 12:08 बजे 10.82% की तेजी के साथ यह 75.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख