शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रिसिल (Crisil) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में क्रिसिल (Crisil) को 50 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है।
पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 57 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 12% की गिरावट आयी है।
हालाँकि, जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 11% बढ़ कर 255 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 230 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 893.05 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 2:42 बजे 2.36% की गिरावट के साथ 903 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!