शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Induslnd Bank) का मुनाफा बढ़ा, छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का मुनाफा 38% बढ़ा है।
बैंक को जनवरी-मार्च 2012 तिमाही में 307 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 223 करोड़ रुपये रहा था।
बैंक की कुल आय में भी 24% की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी 2012-13 की चौथी तिमाही में बैंक की आय बढ़ कर 2191 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि 2011-12 की समान अवधि में बैंक की कुल आय 1773 करोड़ रुपये रही थी।
बीएसई में बैंक के शेयर भाव में तेजी का रुख है। इस खबर के बाद बैंक का शेयर 450 रुपये तक ऊपर चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। दोपहर 2:58 बजे 6.81% की मजबूती के साथ यह 448.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!