शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमआरएफ (MRF) का मुनाफा 41% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में एमआरएफ (MRF) का कुल मुनाफा बढ़ कर 211 करोड़ रुपये हो गया है।
बीते वर्ष की समान अवधि में यह 150 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 41% की वृद्धि हुई है।
जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 3% घट कर 2906 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले महीने की इसी तिमाही में 2993 करोड़ रुपये रही थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 12,972 रुपये तक दिन के ऊपरी स्तर तक चढ़ गया। यह 4.81% की तेजी के साथ 12,898 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!