शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा एलेक्सी (Tata Elaxi) का मुनाफा मामूली घटा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में टाटा एलेक्सी (Tata Elaxi) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 8.13 करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले साल की समान तिमाही में यह 8.26 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 2% की गिरावट आयी है।
जनवरी-मार्च 2012-13 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 12% बढ़ कर 163 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में यह 145 करोड़ रुपये रही थी।
इस दौरान कंपनी की प्रति व्यक्ति आय यानी ईपीस (EPS) 2.65 रुपये से घट कर 2.61 रुपये हो गयी है।
नतीजे की खबर शुक्रवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को कंपनी  के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 3.13% की बढ़त के साथ 201.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख