शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसेल प्रोपैक (Essel Propack) : अमेरिकी संयंत्र में आगजनी

एसेल प्रोपैक (Essel Propack) के अमेरिकी उत्पादन संयंत्र में मामूली आग दुर्घटना की खबर है।
हालाँकि दुर्घटना के तुरंत बाद ही इस पर काबू पा लिया गया और संयंत्र का दोबारा संचालन शुरू कर दिया गया है।
इस आगजनी में किसी भी प्रकार की जान व माल की हानि की खबर नहीं है। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। गुरुवार को कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 2.53% के नुकसान के साथ 36.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!